बिहार में विकास और औद्योगिक क्रांति का नया दौर, मंगल पांडेय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

बिहार में विकास और औद्योगिक क्रांति का नया दौर, मंगल पांडेय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

1000226414

A new era of development and industrial revolution has begun

पटना। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी सोच से राज्य औद्योगीकरण, तकनीकी नवाचार एवं बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सुशासन से समृद्धि के मंत्र को साकार करते हुए राज्य सरकार ने विकास कार्यों की जो श्रृंखला शुरू की है, वह हर बिहारी के लिए गौरव का विषय है।

8000 एकड़ औद्योगिक भूमि अधिग्रहित

मुख्यमंत्री ने एक वर्ष में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश बिहार में लाने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है। 8000 एकड़ औद्योगिक भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। अगले चरण में 10 हजार एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहित होगी। इससे टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रानिक्स एवं आटो सेक्टर के बड़े उद्योग स्थापित होंगे। 

बिहार मक्का, मखाना, केला एवं लीची का बड़ा उत्पादक है। इसी क्षमता को पहचानते हुए सरकार पांच मेगा फूड पार्क और 100 एमएसएमई पार्क स्थापित कर रही है। बिहटा में अत्याधुनिक टेक्नोलाजी सेंटर का शुभारंभ हो चुका है, इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं प्रदेश में किसान की आय दोगुनी हो रही है।

 

11 नए सेटेलाइट व ग्रीनफील्ड टाउनशिप का रोडमैप तैयार

पटना, गया एवं भागलपुर के दबाव को कम करने के लिए 11 नए सेटेलाइट व ग्रीनफील्ड टाउनशिप का रोडमैप तैयार है। नागरिक उड्डयन को नई उड़ान देते हुए पटना-गया से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू होंगी। 

प्रमुख हवाई अड्डों के पास एरोसिटी, लॉजिस्टिक पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे। सुल्तानगंज में विश्वस्तरीय एयरपोर्ट की योजना से सीमांचल और कोसी क्षेत्र सीधे वैश्विक मानचित्र पर आएगा।