लखनऊ के केशव नगर में भीषण अग्निकांड, एलजी गोदाम का सारा सामान जलकर खाक
A massive fire broke out in Keshav Nagar, Lucknow
लखनऊ। राजधानी के विकास नगर क्षेत्र में लगी भीषण आग के लगभग एक हफ्ते बाद ही मडियांव थाना क्षेत्र के केशव नगर में बड़े अग्निकांड में एक कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है।
केशव नगर में पुलिस चौकी के पास एलजी के गोदाम में भीषण आग से सारा सामान खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने में भले ही लगीं, लेकिन सारा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
केशव नगर में पुलिस चौकी के पास एलजी के गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे लखनऊ में सप्लाई होने वाली फ्रीज, एसी और वाशिंग मशीन इत्यादि खाक हो गई। केशवनगर में एलजी के गोदाम में गुरुवार शाम आग लगने के बाद लपट व धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।