तड़-तड़-तड़-तड़...खुन्नस में बेदर्दी से कत्ल: पापा की राह तकते रह गए बेचारे मासूम बच्चे, हमलावरों ने बीच रास्ते गोलियों से कर डाला छलनी, हरियाणा के सोनीपत में दहला देने वाली वारदात

तड़-तड़-तड़-तड़...खुन्नस में बेदर्दी से कत्ल: पापा की राह तकते रह गए बेचारे मासूम बच्चे, हमलावरों ने बीच रास्ते गोलियों से कर डाला छलनी, हरियाणा के सोनीपत में दहला देने वाली वारदात

A Man shot dead in Aurangabad Sonipat

A Man shot dead in Aurangabad Sonipat

A Man shot dead in Aurangabad Sonipat : हरियाणा के सोनीपत जिले से हत्या की अधिक वारदातें सामने आती हैं| आयेदिन कोई न कोई वारदात सुनने को मिलती रहती है| वहीं, इस कड़ी में अब एक ताजी वारदात सोनीपत जिले के गांव औरंगाबाद से सामने आई है| जहां दीपक (करीब 35 साल) नाम के एक शख्स की कई गोलियां मारकर बेदर्दी से हत्या कर दी गई है| बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दीपक पर तकरीबन दर्जनभर गोलियां बरसाईं|

मसलन, हमलावर किसी भी कीमत पर उसे जिन्दा नहीं छोड़ना चाहते थे| फिलहाल, दीपक की हत्या से उसके घर में मातम पसर गया है| दीपक शादीशुदा था| वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है| इधर, पुलिस ने मृतक दीपक की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है| मौके पर एफएसएल की टीम द्वारा सबूत जुटाए गए हैं| पुलिस का कहना है कि, हर पहलु से वारदात में जांच की जाएगी| आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे|

बीती रात हमलावरों ने मारा...

बतादें कि, दीपक के साथ यह वारदात उस वक्त हुई जब वह बीती रात अपनी आटा मिल से अपने घर लौट रहा था| जानकारी के मुताबिक, दीपक अपने गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव खेवड़ा में आटा मिल चलाता था| वह रोज अपने घर से सुबह आटा मिल को निकल जाता था और रात को अपनी चार पहिया गाड़ी से वापस लौटता था| जहां इसी प्रकार वह सोमवार रात को भी आटा मिल से अपने घर लौट रहा था| इस बीच जब वह गांव औरंगाबाद पहुंचने को हुआ तो इस बीच पहले से ताक में बैठे हमलावरों ने स्टेडियम के पास उसपर गोलियां चला दीं और उसे मौत के घाट उतार दिया|

गांव के युवकों पर ही हत्या का इल्जाम...

बतादें कि, मृतक दीपक के परिवार वालों ने गांव के कुछ युवकों पर ही हत्या का इल्जाम लगाया है| उनका कहना है कि, गांव के कुछ युवकों से उनका झगड़ा हुआ था| जिसके बाद गांव की पंचायत में उनके माफीनामा के तहत समझौता हो गया था| लेकिन उक्त युवकों को माफीनामा देना खल गया| जिसके बाद उन्होंने रंजिश रख ली और इस रंजिशन उन्होंने अब दीपक की हत्या कर दी|

रिपोर्ट- आदेश त्यागी