हिमाचल की बड़ी उपलब्धि: शिमला में देश का आधुनिक मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस सेंटर शुरू, CM सुक्खू ने किया उद्घाटन

हिमाचल की बड़ी उपलब्धि: शिमला में देश का आधुनिक मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस सेंटर शुरू, CM सुक्खू ने किया उद्घाटन

A Major Achievement for Himacha

A Major Achievement for Himacha

शिमला। A Major Achievement for Himacha, उत्तर भारत के शहरी क्षेत्रों में फैल रही नई और संक्रामक बीमारियों की निगरानी के लिए शिमला के बालूगंज में मेट्रोपालिटन सर्विलांस सेंटर यूनिट नजर रखेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इसका उद्घाटन किया। यह केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल है। केंद्र सरकार की योजना के तहत स्थापित होने वाले केंद्र के लिए आवश्यक स्थान की व्यवस्था नगर निगम ने की है।

इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य शहरों में तेजी से फैल रही नई बीमारियों और संक्रमणों की समय रहते पहचान करना है।

स्थिति का विशलेषण करेगी यूनिट

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट शिमला के लिए एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के रूप में कार्य करने के अतिरिक्त समय पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगी। किसी भी आपदा या रोग प्रकोप की स्थिति में यह यूनिट सक्रिय होकर स्थिति का विश्लेषण करेगी और अस्पतालों को सतर्क करेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की आधुनिक सर्विलांस यूनिट देश के केवल 20 शहरों में स्थापित की गई हैं और हिमाचल प्रदेश पहला एवं एकमात्र पर्वतीय राज्य है जहां यह यूनिट स्थापित है।

मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट के कार्यों में स्वास्थ्य सम्बंधी घटनाओं पर अलर्ट जारी करना और उनकी पुष्टि करना, साथ ही पानी, खाद्य पदार्थों, वेक्टर-जनित और पशुजनित रोगों के नमूनों के संग्रह और विश्लेषण में सहयोग करना शामिल है।

रोगों के प्रकोप की समय पर पहचान होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट संक्रामक रोगों के प्रकोप की समय पर पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक प्रभावी तंत्र के रूप में कार्य करेगी। यह यूनिट नगर निकायों, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पशुपालन विभाग सहित विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय और योजना बनाने तथा शहर की बीमारी से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने सर्विलांस यूनिट के संचालन क्षेत्र और प्रयोगशाला का भी दौरा किया।

बीमारियों पर वैज्ञानिक तरीके से निगरानी रखेगा

बदलती जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण और शहरीकरण के चलते कई नई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में यह सेंटर इन बीमारियों पर वैज्ञानिक तरीके से निगरानी रखेगा और समय रहते अलर्ट जारी करेगा। इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि किसी भी गंभीर या संक्रामक बीमारी के फैलने की स्थिति में शिमला में ही उसके नमूनों की जांच और शोध किया जा सकेगा।

बड़े शहरों में भेजने पड़ते थे सैंपल

इससे पहले इस तरह की जांच के लिए नमूनों को अन्य बड़े शहरों में भेजना पड़ता था, जिससे रिपोर्ट आने में देरी होती थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से रिपोर्ट जल्दी उपलब्ध होगी और समय पर इलाज एवं नियंत्रण के उपाय किए जा सकें।