पुलिस की ज्वाइंट टीम ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी गुर्गों को किया गिरफ्तार

पुलिस की ज्वाइंट टीम ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी गुर्गों को किया गिरफ्तार

Joint Police team Arrested Three accused Operatives

Joint Police team Arrested Three accused Operatives

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक विदेश में बना सी 47, 9एमएम और . 32बोर अत्याधुनिक हथियारों के साथ पकड़ा।और साथ ही 9 ज़िंदा कारतूस भी बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Joint Police team Arrested Three accused Operatives: यूटी पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन टीम ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के तीन आरोपी सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान जिला सांबा जम्मू निवासी 20 वर्षीय हैप्पी चिब जिसके खिलाफ पहले भी 6 अलग अलग मामले दर्ज पाए गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस दूसरे आरोपी की पहचान 24 वर्षीय विजयपुर कपड़े की शॉप पर काम करने वाला राहुल कुमार जिसके कब्जे से एक पिस्टल,दो जिंदा कारतूस पहले भी दो मामले दर्ज,और तीसरे आरोपी की पहचान 19 वर्षीय वंश शर्मा अपने पिता के सब्जी बेचने में मदद करता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।पकड़े गए आरोपी जिला सांबा जम्मू निवासी है। शनिवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी हेडक्वार्टर/क्राइम मंजीत श्योराण ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपी सदस्य विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के आदेश का इंतजार कर रहे थे कि चंडीगढ़ में और कौन सी जगह पर वारदात को अंजाम देना था।मुस्तैद यूटी पुलिस ने पहले ही पकड़े गए आरोपी गुर्गों का भंडाफोड़ कर उक्त आरोपी सदस्यों को अत्याधुनिक हथियारों के साथ गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है। जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। मामले की जांच जारी है।