हिमाचल प्रदेश: 1 अप्रैल से क्या बदलेगा? जेब पर बोझ और आमदनी का नया गणित

हिमाचल प्रदेश: 1 अप्रैल से क्या बदलेगा? जेब पर बोझ और आमदनी का नया गणित

A Heavier Burden on the Pocket and New Income Dynamics

A Heavier Burden on the Pocket and New Income Dynamics

शिमला। A Heavier Burden on the Pocket and New Income Dynamics, हिमाचल प्रदेश में पहली अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होते ही आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होंगे। पहली अप्रैल से हिमाचल में सिर्फ तारीख नहीं बदलेगी, बल्कि आपकी कमाई और खर्च का पूरा गणित बदल जाएगा। इन फैसलों का सीधा असर आपकी जेब, रोजमर्रा के खर्च और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। कहीं, महंगाई बढ़ेगी तो कहीं आमदनी में राहत भी मिलेगी। क्या सस्ता, क्या महंगा और किसे फायदा होगा...

एंट्री टैक्स बढ़ेगा, बिजली सस्ती होगी

हिमाचल प्रदेश में नए वित्त वर्ष में कई तरह के बदलाव होंगे। सरकार ने छोटे वाहनों को राहत दी है, लेकिन बड़ी गाड़ियों का प्रवेश शुल्क महंगा होगा, बिजली की दरों में एक पैसे प्रति यूनिट की कमी होगी। 

विधायकों का वेतन होगा स्थगित

मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों व अधिकारियों के वेतन का कुछ हिस्सा छह माह के लिए स्थगित रहेगा। प्रदेश के आर्थिक हालात को देखते हुए छह माह के लिए सरकार स्थगन का फैसला लिया है। 

स्टाम्प ड्यूटी चार प्रतिशत रहेगी

80 लाख से एक करोड़ तक की संपत्ति महिला के नाम होने पर स्टाम्प ड्यूटी चार प्रतिशत ही रहेगी। बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी के लिए ₹51,000 की सहायता मिलेगी। शिक्षकों और पुलिस कांस्टेबल के 1,050 पद भरेंगे।

एंट्री टैक्स बढ़ने से सामान महंगा होने के आसार

प्रदेश में मालवाहक वाहनों पर एंट्री टैक्स बढ़ने जा रहा है। यानी बाहर से आने वाले वाहनों पर ज्यादा टैक्स लगेगा। इसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। सीमावर्ती इलाकों में इसका विरोध भी हो रहा है। हालांकि, सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस पर पुनर्विचार हो सकता है।

शराब की कीमतों में बढ़ोतरी

नई आबकारी नीति लागू होने के साथ शराब के दाम बढ़ सकते हैं। सरकार ने करीब 2900 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा था, हालांकि दावा है कि कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।

हिम बस कार्ड बिना किराये में छूट नहीं

हिमाचल प्रदेश में पहली अप्रैल से हिम बस कार्ड अनिवार्य होगा। महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट हिम बस कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी। इसके अलावा 297 बसों की भी अप्रैल में डिलीवरी होगी।
 

राहत की खबर: कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बजट एलान के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, चौकीदारों का मानदेय बढ़ेगा। इसके अलावा दिहाड़ीदारों को अब ₹750 प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों को भी वेतन में बढ़ोतरी होगी, इससे हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

पशुपालकों को बड़ा फायदा

दूध के दाम बढ़ने से पशुपालकों की आय में इजाफा होगा। गाय का दूध 51 से 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 61 से 71 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में यह फैसला ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकता है।

किसानों के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी

प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। गेहूं 60 से 80 रुपये प्रति किलो और मक्का 40 से 50 रुपये किलो खरीदा जाएगा। जौ (पांगी) 60 से 80 रुपये किलो, हल्दी 90 से 150 रुपये/किलो में सरकार खरीदेगी। इसके अलावा अदरक का पहली बार 30 रुपये किलो एमएसपी तय किया गया है। इससे 2 लाख से ज्यादा किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

राशन में बढ़ोतरी

प्रदेश सरकार पहली अप्रैल से एपीएल परिवारों को राहत देने जा रही है। अब 11 की जगह 12 किलो आटा प्रति राशन कार्ड पर मिलेगा। प्रदेश के लाखों परिवारों को फायदा होगा।