कानपुर वीआईपी रोड पर फॉर्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू की भीषण टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान
A Fortuner and a BMW collided on Kanpur VIP Road
कानपुर। वीआईपी रोड पर बुधवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। भैरोघाट चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर और बीएमडब्ल्यू कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई।
कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि दोनों कारों के एयरबैग खुल जाने की वजह से किसी को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद दोनों कारों में सवार लोग चले गए। कार किसकी है इसका पता कराया जा रहा है।