A Big Tree Fell on a House in Vikas Nagar Housing Board Colony, People Ran Away from Home in Chaos.

विकास नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान पर बड़ा पेड़ गिरा; अफरा-तफरी में घर से भागे लोग

A Big Tree Fell on a House in Vikas Nagar Housing Board Colony, People ran away from home in chaos.

A Big Tree Fell on a House in Vikas Nagar Housing Board Colony, People ran away from home in chaos.

शिमला:बारिश और बाढ़ के बीच हिमाचल प्रदेश में अब पेड़ गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बीती रात यहां के विकास नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान पर भारी-भरकम पेड़ आ गिरा। रात करीब 11 बजे की इस घटना में मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर डरे हुए लोग घर से बाहर भागे।

सुबह पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। पेड़ गिरने से मकान के ऊपर बनीं पानी की टंकियां टूट गई और छत को भी काफी नुकसान हुआ है। शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा लिया। कॉलोनी में और भी पेड़ गिरने की कगार पर हैं। महापौर ने इन पेड़ों को काटने के आदेश दिए हैं।

महापौर ने कहा कि पेड़ गिरने से मकान को नुकसान हुआ है। उसमें रहने वाले लोगों को रात को ही मकान से हटाकर दूसरे भवन में रखा गया है। खतरनाक बन चुके और गिरने वाले अन्य पेड़ों को काटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात में जो भी घरों के लिए पेड़ खतरा बने हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है, ताकि कोई जान-माल का नुकसान न हो। इसके बारे में वन विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

100 पेड़ बने खतरा

शिमला के लोग करीब 100 पेड़ों को खतरनाक बताकर उन्हें काटने के लिए निवेदन कर चुके हैं। अब तक करीब 50 पेड़ इस बरसात में जगह-जगह गिर चुके हैं। नगर निगम ने भी खतरा बने पेड़ों को जल्द काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।