Youth murdered in Chandigarh
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

चंडीगढ़ में सरेआम Murder: लोग खड़े रहे, तेजधार हथियार से युवक की कर दी गई हत्या

Youth murdered in Chandigarh

चंडीगढ़ में बीते शनिवार को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| जहां इस वारदात में पुलिस अपनी कार्रवाई को अंजाम दे ही रही थी कि एक बार फिर एक ऐसी ही बड़ी वारदात शहर से सामने आ गई| दरअसल, बीते रविवार की रात को शहर में फिर एक मर्डर हुआ है| मर्डर की इस वारदात शहर के सेक्टर-32 में अंजाम दिया गया है| सेक्टर-32 में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है| मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सेक्टर -32 निवासी निखिल 18 वर्षीय रूप में हुई है| इधर, निखिल की हत्या पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है|

वीडियो आया सामने .....

सेक्टर-32 की इस पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है| जिसमें साफ़ दिख रहा है कि दो युवक झगड़ा कर रहे हैं इसी दौरान यह झगड़ा कत्ल का रूप अख्तियार कर लेता है| झगड़े में चाकू से वार किया जाता है| अंजाम यह होता है कि निखिल चाकू लगने से जमीन पर गिर पड़ता है और वहीं चाकू मारने वाला अन्य युवक मौके से निकल जाता है| बरहाल, बेहद हैरान करने वाली बात यह है कि जब दोनों युवक लड़ रहे थे तो कई लोग मौके पर मौजूद थे लेकिन किसी ने भी यह लड़ाई रोकने की जहमत नहीं उठाई, बस तमाशा देखते रहे| आखिर में जब निखिल चाकू लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ा तब लोग उसके पास इकट्ठा होने पहुंचे| निखिल को सेक्टर-32 अस्पताल लाया गया और यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

पैसों को लेकर विवाद....

बताया जाता है कि, दोनों युवकों के बीच पैसों का कुछ लेनदेन था और इसी कारण से दोनों के बीच विवाद इसकदर बढ़ गया कि झगड़ा हो गया| और झगड़े का अंजाम यह हुआ कि एक युवक (निखिल) की जान चली गई| अब जहां युवक निखिल की मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है वहीं पुलिस इस वारदात में अपनी जांच-पड़ताल और कार्रवाई कर रही है| जानकारी के अनुसार, अबतक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है|

वीडियो लिंक- https://fb.watch/9hGTCf5jYh/

 

REPORT - MANISH