Yashpal Arya Joins Congress

BJP को बड़ा झटका: इस कद्दावर नेता ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, थामा Congress का हाथ

Yashpal Arya Joins Congress

Yashpal Arya Joins Congress

Yashpal Arya Joins Congress  : उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के खेमे से एक नेता कम हो गया है| दरअसल, कद्दावर नेता यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं या यूं कहें आर्य की घर वापसी हुई है| यशपाल आर्य पहले कांग्रेस में ही थे और पार्टी में रहने के दौरान वह कई अहम पदों पर रहे| यशपाल आर्य 4 साल पहले 2017 में यशपाल आर्य कांग्रेस से बीजेपी में आए थे| लेकिन अब फिर से उनकी कांग्रेस में वापसी हो गई है|

बतादें कि,  यशपाल आर्य उत्तराखंड के बाजपुर सीट से विधायक हैं और उत्तराखंड मंत्रिमंडल में वह शामिल थे| पर अब कांग्रेस में जाने का मूड बनने पर आर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है| बरहाल, यशपाल आर्य का कांग्रेस में वापस जाना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

दो अन्य नेता भी कांग्रेस में शामिल...

यशपाल आर्य के साथ उनके बेटे संजीव आर्य (नैनीताल सीट से विधायक) भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं| इसके साथ हरेंद्र सिंह लाडी ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है| यशपाल आर्य समेत तीनों नेता दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए|