Winter wreaks havoc on 2 districts of Haryan
BREAKING
11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली हिमाचल में 78 लोगों की मौत, 700 करोड़ का नुकसान; बारिश-बादल फटने और लैंडस्लाइड से भारी तबाही, कुदरत के कहर से मचा हाहाकार ट्रंप की एक और खुली धमकी; अब भारत वाले ग्रुप BRICS देशों को धमकाया, कहा- लगा देंगे 10% अधिक टैरिफ, दुनिया में फिर हलचल

हरियाणा के 2 जिलों पर टूटा सर्दी का कहर, देखें कहां कितना तापमान

Cold-in-Haryana

Winter wreaks havoc on 2 districts of Haryan

हिसार। हरियाणा ठंड से कांप रहा है। उतर भारत के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान वाले 10 क्षेत्रों में हरियाणा के दो जिले शामिल हैं। महेंद्रगढ़ शुक्रवार रात भी जमा देने वाली ठंड का पर्याय रहा। मैदानी क्षेत्र का यह तीसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। हिसार की रात भी और ज्यादा ठंडी हो गई हैं। सबसे कम तापमान माने 10 इलाकों में हिसार 2.7 सेंटीग्रेट पारे के साथ 8वें स्थान पर रहा। यमुनानगर भी ठंड के आगोश में आ गया है। यहां रात का तापमान 3 डिग्री तक गिर कर 3.1 सेंटीग्रेट पर रहा। फतेहाबाद और यमुनानगर हरियाणा के तीसरे सबसे ठंडे स्थानों में हैं। सिरसा में तापमान कुछ सुधरा है, तो सोनीपत में पारा 3 दिन से लगातार गर्त में जा रहा है।

प्रदेश के कई जिलों में तापमान को लेकर जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के कारण बरसात का खतरा भी प्रदेश के कई जिलों में मंडरा रहा है। 2 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव का अनुमान मौसम विशेषज्ञों को है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खिचड़ का कहना है कि हरियाणा में 1 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। अल सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना बनी है। रात्रि तापमान में गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 2 फरवरी रात्रि से मौसम में बदलाव होगा। यानी अभी दो दिन और इंड से निजात नहीं मिलने वाली है।

शुक्रवार रात को रहे तापमान के जारी आंकड़ों पर गौर करें तो महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान में मामूली अंतर आया है। शुक्रवार रात को यहां का पारा 1.9सेंटीग्रेट पर रहा। एक दिन पहले यह 1.7सेंटीग्रेट था। अब भी यह मैदानी इलाकों में चौथा सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। पहले दो स्थानों पर पंजाब का बठिंडा 1.6 सेंटीग्रेट, आदमपुर, जालंधर 1.6 सेंटीग्रेट पहले और राजस्थान का रिठोली, चित्तौरगढ़ 1.7 सेंटीग्रेट दूसरे स्थान पर है।

इस बीच यमुनानगर में भी ठंड का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है। यहां दामला का तापमान 3.1 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां पारा 6 डिग्री दर्ज हुआ था। अब एनसीआर का सोनीपत भी राज्य के चार सबसे ठंडे स्थानों में आ गया है। यहां शुक्रवार रात को तापमान 4.4एष् रहा। एक दिन पहले यह 4.8 डिग्री था। सिरसा का तापमान एक डिग्री तक बढ़ कर 4.5एष् पर आ गया है। साथ लगते फतेहाबाद में पारा 1.5 डिग्री नीचे जाकर 3.1 सेंटीग्रेट पर आ गया है।

हरियाणा के 10 स्थानों का पारा रात को 5 डिग्री से नीचे रहा तो 7 जिले ऐसे रहे जहां पारा 5 और 5.7 डिग्री के बीच रहा। ठंड का पूरा असर प्रदेश में बना हुआ है। प्रदेश में तापमान में औसतन 1 डिग्री तक की गिरावट आई है। एक दिन पहले तक अंबाला का पारा राज्य में सर्वाधिक 8.4 सेंटीग्रेट रहा था। शुक्रवार की रात को सबसे ज्यादा तापमान अंबाला का ही 7.4 सेंटीग्रेट रहा।

दिन के तापमान के साथ बढ़ी हवा की रफ्तार

हिसार के मौसम की बात करें तो शुक्रवार रात यहां का पारा हिसार 2.7 सेंटीग्रेट और बालसमंद का पारा 5.1सेंटीग्रेट रहा। दिन निकलने के बाद शनिवार सुबह तापमान 3.1 डिग्री हो गया। क्षेत्र में दिन का अधिकतम तापमान 19.0 (-1.5) पर आ गया है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार बढ़ कर 3.2 किमी प्रति घंटा पर आ गई है। सूर्य के चमकने का समय भी बढ़ गया है। शनिवार को दिन में सूर्य की चमक 8.7 घंटे तक रहेगी।