Tax notice of crores to rickshaw driver in UP

हैरानी की बात! रिक्शा वाले को 3 करोड़ से अधिक का टैक्स नोटिस, पूरा मामला पढ़ उड़ जाएंगे होश

Tax notice of crores to rickshaw driver in UP

Tax notice of crores to rickshaw driver in UP

एक रिक्शा वाले को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है और कहा गया है कि वह करीब 3.50 करोड़ टैक्स के रूप में जल्द चुका दे| यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का बताया जाता है| फिलहाल, अब आप सोच रहे होंगे कि एक रिक्शा वाले को टैक्स चुकाने की नौबत कैसे आन पड़ी है.. क्या इतनी कमाई हो रही है रिक्शा चलाने में| और फिर चलो कमाई हो भी रही है तो क्या इतनी कमाई हो रही है कि करीब 3.50 करोड़ टैक्स भरा जाए| नहीं भाई यह बात तो कुछ हजम नहीं हो रही है|

 

दरअसल, मामला अपने जरुरी डाक्यूमेंट्स के संबंध में सावधानी न बरतने का है| खासकर पैनकार्ड के साथ| इसलिए अगर आप भी ऐसा कुछ कर रहे हैं तो अभी से सावधान हो जाइये| वर्ना बाद में पछताने के अलावा और कुछ हाथ न लगने वाला| बरहाल, मामले पर आते हैं|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  रिक्शा वाले का नाम प्रताप सिंह है| प्रताप सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं और सारा दिन ई-रिक्शा चलाने के बाद करीब 400 से 500 रुपये कमा पाते हैं| कभी-कभी इतनी कमाई भी नहीं हो पाती| प्रताप सिंह के परिवार में पांच लोग हैं और कमाने वाले अकेले प्रताप सिंह ही हैं| इसलिए रोज की कमाई पर जैसे-तैसे गुजारा चलता है| लेकिन उनकी जिंदगी में अचानक से एक बेहद हैरान कर देने वाली परेशानी तब आ जाती है जब उन्हें टैक्स नोटिस मिलता है| जिसमें यह कहा गया होता है कि करीब 3.50 करोड़ रुपये टैक्स जल्द से जल्द चुकाइये|

नोटिस पाकर प्रताप सिंह सन्न.....

प्रताप सिंह को जब यह इस प्रकार का नोटिस मिला तो वह सन्न रह गए हैं| दरअसल, प्रताप सिंह ने  तो इतनी बड़ी रकम के बारे में तो कभी सोचा तक नहीं और उसके हाथ में नोटिस था कि 3.50 करोड़ रुपये का टैक्स जमा करिये| आखिरकार, प्रताप सिंह ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी|

पैन कार्ड का दुरुपयोग हो गया ...

बताया जाता है कि,  प्रताप सिंह के साथ यह जो भी हुआ वह उनके पैन कार्ड के दुरुपयोग के चलते हुआ| प्रताप सिंह के पैन नंबर (PAN Number) का दुरुपयोग हुआ| जिसकी भनक तक प्रताप सिंह को नहीं थी| एक बिजनेस में फर्जी तरीके से प्रताप सिंह के पैन नंबर को इस्तेमाल किया गया| इसके आधार पर इस बिजनेस से जुड़े पैन नंबर को करीब 3.5 करोड़ टैक्स चुकाने का नोटिस जारी किया गया| और पैन नंबर था प्रताप सिंह का| बरहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है|