धूमधाम से किया राम बारात का आयोजन

श्री रामलीला दशहरा कमेटी, रजि. 6148 के सदस्यों ने शहर में धूमधाम से राम बारात का आयोजन किया

श्री रामलीला दशहरा कमेटी

धूमधाम से किया राम बारात का आयोजन

डेराबस्सी। राम बारात के रिसीव कर नगर प्रधान की कुर्सी पर विराजमान किया प्रधान समेत पार्षदों वह अफसरों ने। 

शुक्रवार को श्री रामलीला दशहरा कमेटी, रजि. 6148 के सदस्यों ने शहर में धूमधाम से राम बारात का आयोजन किया। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय में न केवल राम बारात के जलपान की व्यवस्था की गयी बल्कि नगर प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने प्रधान की कुर्सी पर प्रभु राम को विराजमान कर उनका आशीर्वाद भी लिया। नगर पार्षदों के साथ कार्यालय के अफसर भी मौजूद रहे। 

रामलीला के दौरान राम बारात तो लगभग हर साल निकलती है परंतु इस बार उसका स्वागत अनोखे तरीके से नगर परिषद कार्यालय में पहली बार किया गया। नगर प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि उन्हें प्रधान की कुर्सी प्रभु राम जी के आशीर्वाद से ही मिली है और आज राम बारात का नगर परिषद कार्यालय में स्वागत के साथ उन्हें कुर्सी पर विराजमान कर एक तरह से सभी पार्षदों और नगर परिषद अफसरों और स्टाफ ने उनका आशीर्वाद भी लिया। कमेटी के प्रधान पार्षद रामदेव ने बताया राम लीला मैदान से राम बारात को हरी झंडी देकर रणजीत रेडी ने रवाना किया। बारात में बैंड बाजों के अलावा ताशे वाली पार्टियां, नर्तक टोलियां और झांकियां भी मौजूद थीं। यह बारात श्री राम तलाई पर हाल ही में स्थापित प्रभु राम जी की विशालकाय मूर्ति के आगे भी नतमस्तक हुई और पूरी शहर की परिक्रमा करने के बाद वापस रामलीला मैदान लौटी। शहर में नवरात्रों के दौरान डेराबस्सी नगर परिषद के तहत चार अलग-अलग स्थानों पर रामलीला का मंचन जोरों पर है और रामलीला देखने के लिए हर जगह दर्शकों की अपार भीड़ भी जुट रही है।