Shahjahanpur Court Advocate Shot Dead Case

कोर्ट में क्राइम: वकील ने वकील को मारी गोली, देखें फिर क्या कहा?

Shahjahanpur Court Advocate Shot Dead Case

Shahjahanpur Court Advocate Shot Dead Case

Shahjahanpur Court Advocate Shot Dead Case : आपने यह खबर तो सुनी होगी कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित कोर्ट में पहले गोली चलने की आवाज आई और फिर एक वकील की खून से लथपथ लाश को बरामद किया गया| तो अब आप ये भी सुन लीजिये कि कोर्ट में जिस वकील की गोली लगी लाश मिली है, उसकी हत्या की गई है और आपको जानकार हैरानी होगी कि हत्या किसने की है.... दरअसल, वकील को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी भी एक वकील है| प्रशांत कुमार, ADG (क़ानून-व्यवस्था) ने जानकारी दी कि आरोपी वकील ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है| आरोपी वकील का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने इस हत्या को अंजाम दिया|