‘शिक्षा एक आधार और आत्मविश्वास की ऊंचाई... आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के स्पेशल कोट्स
- By Bharat --
- Tuesday, 11 Nov, 2025
National Education Day 2025 Quotes
National Education Day 2025 Quotes : शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती है, बल्कि सोचने, समझने और समाज में पॉजिटिव चेंज लाने का टूल है। इसी बात की याद दिलाता है हमें राष्ट्रीय शिक्षा दिवस। हर साल शिक्षा के महत्व को समझाने और उसके प्रकाश को फैलाने के लिए शिक्षा दिवस मनाया जाता है। आज यानि 11 नवंबर 2025 को पूरे देश में शिक्षा दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस स्पेशल मौके पर शिक्षा से जुड़े महान विचार पढ़ने चाहिए। इस आर्टिकल में छात्रों और बाकियों के लिए कुछ कमाल के कोट्स हैं, जो पढ़कर आप अपना जीवन और सार्थक बना सकते हो।
- शीर्ष पर चढ़ना ताकत की मांग करता है, चाहे वह माउंट एवरेस्ट के शीर्ष पर हो या आपके करियर के शीर्ष पर।’ - मौलाना अबुल कलाम
- ‘शिक्षा हमें एक समृद्ध और खुशहाल जीवन जीने में मदद करती है।’ - मौलाना अबुल कलाम
- ‘शिक्षा हमें एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करती है।’ - मौलाना अबुल कलाम
- ‘शिक्षा एक ऐसी शक्ति है जो हमें अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है।’ - मौलाना अबुल कलाम
- ‘केवल साक्षरता को शिक्षा के बराबर नहीं माना जा सकता। शिक्षा के माध्यम के रूप में किसी शिल्पकला को अपनाया जाना चाहिए ताकि बच्चा अपने जीवन के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके।’ -महात्मा गांधी
- ‘शिक्षा से बच्चे में मानवीय मूल्यों का विकास होना चाहिए।’ -महात्मा गांधी
- ‘शिक्षा से बच्चे के शरीर, मन, हृदय और आत्मा का सामंजस्यपूर्ण विकास होना चाहिए।’ -महात्मा गांधी
‘शिक्षा एक आधार....’
- ‘शिक्षा एक आधार और आत्मविश्वास की ऊंचाई है।’ - स्वामी विवेकानंद
- ‘सीखते हुए आप सिखाएंगे, और सिखाते हुए आप सीखेंगे।’ - फिल कोलिन्स
- ‘जो जानते हैं वे करते हैं। जो समझते हैं, वे सिखाते हैं।’ - अरस्तू।