Chandigarh Municipal Corporation Election-2021
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 का Official Notification Letter, नामांकन से लेके वोटर्स, बूथ, वोटिंग और रिजल्ट तक की पूरी स्टोरी

Official Notification Letter of Chandigarh Municipal Corporation Election-2021

Official Notification Letter of Chandigarh Municipal Corporation Election-2021

Official Notification Letter of Chandigarh Municipal Corporation Election-2021 : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 के शेड्यूल को लेकर अब इतंजार खत्म हो गया है| शहर के 35 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए स्टेट इलेक्शन कमीशन चंडीगढ़ ने सोमवार को नगर निगम चुनाव-2021 का बिगुल बजा दिया| स्टेट इलेक्शन कमीशन चंडीगढ़ की ओर से चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 के लिए पूरा चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है| वहीं, अब शेड्यूल जारी होने के बाद इस चुनावी मैदान में ताल ठोक रहीं पार्टियों की तैयारी खूब जोर पकड़ लेगी| पार्टियों से जुड़े खासकर वो नेता, जो इस चुनावी मैदान में उतरेंगे, वह अब अपनी फिजा बनाते हुए नजर आएंगे|

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 का Official Notification Letter ....

आपको बतादेंकि, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 की चुनावी प्रक्रिया नामांकन से 27 नवंबर से शुरू होगी| यानि उम्मीदवार 27 नवंबर से अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर सकेंगे| नामांकन की प्रक्रिया 4 दिसम्बर तक चलेगी| बतादें कि, ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा होगी। उम्मीदवार राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पर्चा दाखिल कर सकते हैं| वहीं, आपको बतादें कि नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे रखा गया है| इसके अलावा जो नांमाकन दाखिल होंगे, उनपर जांच और छटनी 6 दिसम्बर को होगी| इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने वाला कोई उम्मीदवार अगर अपना नामांकन वापस लेना चाहता हैं तो इसके लिए तारीख 9 दिसम्बर रखी गई है|

24 दिसम्बर को चुनाव  ....

इधर, आपको बतादें कि 24 दिसम्बर को चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी| वोटिंग का समय सुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। वहीं, वोटिंग की गिनती 27 दिसम्बर को होगी| 30 दिसम्बर को पूरी चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हो जाएगी| यानि देखना यह होगा कि साल 2022 के स्वागत से पहले शहर के वार्डों में कौन-कौन पार्षद बनकर आता है और उसका स्वागत होता है|

देखें टोटल कितने वोटर्स और कितने पोलिंग बूथ......