Lawyer body found in court

सनसनी: कोर्ट में चली गोली... फिर आंखों के सामने वकील की खून से लथपथ लाश

Lawyer body found in court

Lawyer body found in court

आजकल न्याय के दरबार यानि कोर्ट... जहां बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था रहती है वहां भी गोली चलने की घटना देखने को मिल रही है| अब उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित कोर्ट में गोली चली है और सनसनी फैल गई है| गोली चलने के बाद कोर्ट में एक वकील की खून से लथपथ लाश को बरामद किया गया है| वकील की लाश के पास से एक कट्टा भी मिला है| पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है| माना जा रहा है कि वकील की हत्या की गई है|

दिल्ली की घटना याद है?

हाल ही में घटी एक घटना तो आपको ध्यान ही होगी कि कैसे देश की राजधानी दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में दनादन गोलियां चलीं थीं| दो बेखौफ हमलावरों ने वकील के भेष में आकर कोर्ट में पेश होने आये गैंगस्टर को मार दिया था| हालांकि, इस दौरान हमलावर बचकर नहीं जा पाए थे वो खुद भी मारे गए थे| चलो भले ही हमलावरों को मार दिया गया हो लेकिन कोर्ट तक इस प्रकार की गतिविधि का पहुंचना.... सही नहीं है|