खेर ने कहा कांग्रेस डंपिंग ग्राऊंड पार्टी
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

खेर ने कहा कांग्रेस डंपिंग ग्राऊंड पार्टी

खेर ने कहा कांग्रेस डंपिंग ग्राऊंड पार्टी

खेर ने कहा कांग्रेस डंपिंग ग्राऊंड पार्टी

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मुंबई से विशेष तौर पर चंडीगढ़ आईं किरण खेर ने वीरवार को एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पर सीधा हमला किया। खेर ने कहा कि शहर में डंपिंग ग्राऊंड की जो समस्या है वह कांग्रेस के समय का है। उस समय कांग्रेस के सांसद पवन कुमार बंसल ही कंपनी को लाए थे और गारबेज प्लांट लगा दिया था। इस प्लांट ने इतने सालों में कोई काम नहीं किया। इतने साल हम कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते रहे ताकि किसी तरह हम कंपनी को निकाल सकें। लेकिन कांट्रेक्ट में कोई एग्जिट क्लाज ही नहीं लिखा था उस कांट्रेक्ट में जो कंपनी के साथ किया गया था। बड़ी मुश्किल से इस समस्या का इलाज निकाला है और इसका काम चल रहा है। खेर ने कहा कि समय लगता है काम पूरा होने में क्योंकि इतने सालों का कूड़ा निकल कर फेंकने में समय तो लगेगा ही। जल्द ही यह काम हो जाएगा। इसके साथ ही हम शहर के लोगों के बाकी के काम भी करवा रहे हैं। खेर ने कहा कि बाहर से बहुत से लोग आएंगे और दावे करेंगे कि हम यह कर देंगे वह कर देंगे। लेकिन सच्चाई तो यह है कि मुफ्त में कुछ नहीं मिलता। चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है और देश के दूसरे केंद्र शासित प्रदेशों से यह इसलिए अलग है क्योंकि यहां पर असेंबली नहीं है। यहां पर सिर्ऱ नगर निगम है और लोक सभा सांसद है। हमने आप लोगों के काम करवाए हैं कुछ जो रह गए हैं वह भी करवाएंगे।