आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 31 जुलाई 2025 : आज तुलसीदास जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 31 July 2025
Aaj Ka Panchang 31 July 2025: आज यानी 31 जुलाई को सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सप्तमी तिथि पर गुरुवार पड़ रहा है। सनातन धर्म में गुरुवार के दिन का खास महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है और विशेष चीजों का दान भी जरूर करना चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीहरि की उपासना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज कई शुभ-अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज के पंचांग (Aaj ka Panchang 31 July 2025) के बारे में।
तिथि: शुक्ल सप्तमी
मास पूर्णिमांत: सावन (श्रावण)
दिन: गुरुवार
संवत्: 2082
तिथि: 1 अगस्त को सप्तमी सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक
योग: 1 अगस्त को साध्या सुबह 04 बजकर 32 मिनट तक
करण: गरज दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक
करण: 1 अगस्त को वणिजा सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 42 मिनट पर
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 13 मिनट पर
चंद्रमा का उदय: सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर
चन्द्रास्त: सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर
सूर्य राशि: कर्क
चंद्र राशि: कन्या
पक्ष: शुक्ल
शुभ समय अवधि
अमृत काल: शाम 05 बजकर 32 मिनट से शाम 07 बजकर 20 मिनट तक
अभिजीत: दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक
अशुभ समय अवधि
गुलिक काल: सुबह 09 बजकर 05 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक
यमगंड: सुबह 05 बजकर 42 मिनट से सुबह 07 बजकर 23 मिनट तक
राहु काल: दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे…
चित्रा नक्षत्र: 1 अगस्त की रात्रि 12 बजकर 41 मिनट तक
सामान्य विशेषताएं: बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले, व्यावहारिक, संवेदनशील, सहजज्ञान युक्त, साहसी, ऊर्जावान, चिड़चिड़े, आकर्षक आकृति, मोहक नेत्र और वस्त्र-आभूषणों के शौकीन
नक्षत्र स्वामी: मंगल
राशि स्वामी: बुध, शुक्र
देवता: त्वष्टा (सृष्टि के देवता)
प्रतीक: रत्न