हिमाचल प्रदेश पर्यटक बनकर घूम रहे हैं कांग्रेस के नेता

हिमाचल प्रदेश पर्यटक बनकर घूम रहे हैं कांग्रेस के नेताः संजय टंडन

हिमाचल प्रदेश पर्यटक बनकर घूम रहे हैं कांग्रेस के नेता

हिमाचल प्रदेश पर्यटक बनकर घूम रहे हैं कांग्रेस के नेता

बोलेः उप चुनावों में हार मान चुकी है कांग्रेस

कौल सिंह द्वारा दी चुनौती को लेकर भी किया पलटवार

कहाःकांग्रेस सिर्फ वादों और नारों तक है सीमित

अर्थप्रकाश।तारा चंद थरमाणी
कुल्लू,25 अक्तूबर।

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कुल्लू में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में उप चुनावों के दौरान कांग्रेस के बडे़ नेता पर्यटक बनकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में हो रहे उप चुनावों को लेकर हार मान चुकी है और ऐसे में ये नेता यहां टूरिस्ट बनकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ने इस बात पर मुहर लगा दी है। जिस तरह से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर को पंचायत में लीड़ न मिलने को लेकर चुनौती दी है उससे उन्होंने यह मान लिया है कि पंचायत को छोड़कर बाकि पूरे लोकसभा क्षे़त्र में भाजपा जीत रही है। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ने यह ब्यान देकर अपने लेवल को भी सार्वजनिक कर दिया है कि उनका स्तर पंचायत स्तर का है।
उसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस वादों और नारों तक ही सीमित रही है। लेकिन विकास को लेकर कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद हमारी सरकार ने वह काम किए हैं जिनकी कल्पना 50 साल पहले की थी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने सत्ता में आते ही धारा 370 को हटा दिया और राम मंदिर के निर्माण का रास्ता निकाला, सीएए लाने के साथ साथ तीन तलाक जैसी समाजिक कुरीति को भी समाप्त किया है।
देश के लोगों की आर्थिकी सुदृढ करने के लिए मोदी सरकार ने जन धन योजना, किसान सम्मान निधि योजना चलाई है और साथ में आयुषमान योजना और प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू की है। निश्चित रूप से इसका आम जनता को फायदा मिला है।

देश में कांग्रेस हो रही है खत्म

टंडन ने कहा कि देश में कांग्रेस खत्म हो रही है। देश के बडे़ राज्यों में कांग्रेस का क्या हाल है यह सभी को पता है। यूपी, बिहार, वेस्ट बंगाल, कर्नाटक में कांग्रेस का क्या हश्र हुआ है यहां कांग्रेस पूरी तरह से समाप्ति की ओर है और जहां कुछ रह गई है वह आने वाले समय में खत्म हो जाएगी। प्रदेश में उप चुनावों में भी कांग्रेस कहीं ठहर नहीं पाती है। इस दौरान एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी मौजूद रहे।