आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं कांग्रेस और भाजपा:छाबड़ा
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं कांग्रेस और भाजपा:छाबड़ा

आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं कांग्रेस और भाजपा:छाबड़ा

आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं कांग्रेस और भाजपा:छाबड़ा

एक दूसरे के राज खोल रही है

चंडीगढ़, 21 दिसंबर

आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि  भाजपा और कांग्रेस ने चंडीगढ़ शहर का बेड़ा गर्क करने में कोई कसर  नहीं छोड़ी है। दोनों ही पार्टियों ने शहर के लोगों को विकास के नाम पर मूर्ख मूर्ख बनाया है। भाजपा और कांग्रेस ने शहर में परिवारवाद की राजनीति की है और यहां के लोगों को भ्रष्टाचार और झूठे जुमलों के सिवाय कुछ भी नहीं दिया। शहरवासी इस बार इन दोनों पार्टियों से परेशान है। नगर निगम चुनावों को लेकर दोनों पार्टियां शहर की हुई बदतर हालत को लेकर एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं और एक दूसरे की पोल खोलने में लगी हुई हैं। 

भाजपा और कांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीतियों का संताप शहर वासी झेल रहे हैं। चंडीगढ़ नगर निगम में 13 साल कांग्रेस और 12 साल भाजपा का राज रहा, पर दोनों ही पार्टियों की ओर से किए गए भ्रष्टाचार से आज चंडीगढ़ शहर से 'सिटी ब्यूटीफुल' का टैग हट चुका है। कभी स्वच्छता के मामले में नंबर एक रहा चंडीगढ़ शहर  स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ कर 66वें नंबर पर आ गया है। जहां डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड कांग्रेस पार्टी की देन है, वहीं भाजपा ने पिछले 6 साल में कोई भी ऐसा टैक्स नहीं जो शहर के लोगों पर न लगाया गया हो। शहर वासियों पर चुनावों से पहले कोई टैक्स ना लगाने का वायदा करने वाली भाजपा ने संपत्ति कर और पार्किंग शुल्क बढ़ाने के बाद अब पानी के बिलों की दरों में बढ़ोतरी कर शहरवासियों की जेब पर डाका डालने का काम किया है। 

प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम को भाजपा और कांग्रेस ने जमकर लूटा है। शहर वासियों की खून पसीने की कमाई को भाजपा पार्षदों ने अपनी जेबों में डाला है और शहर में विकास के नाम पर एक ईंट लगाने का भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से शहर वासियों का मोह भंग हो चुका है और चंडीगढ़ वासी इन दोनों पार्टियों के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी की एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करके दिखाती है, जनता से झूठे वायदे नहीं करती।  उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर की जनता चंडीगढ़ नगर निगम के 24 दिसंबर को होने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट डालकर भाजपा और कांग्रेस को करारा जवाब देगी। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम की 35 में से 35 सीटें जीत कर अपना मेयर बनाएंगी।