चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: इन वार्डों में महिलायें लड़ेंगी चुनाव, देखें कहां जनरल और कहां एससी चेहरा होगा?
Chandigarh Municipal Corporation Election
Chandigarh Municipal Corporation Election : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ में दिसंबर महीने में नगर निगम चुनाव होना है| जहां इस चुनावी मैदान में ताल ठोकने वाली राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है| वहीं, इस चुनाव में राजनीतिक पार्टियों की तैयारी अब और तेज होना लाजमी है वो इसलिए क्योंकि मंगलवार को शहर के 16 वार्डों, जिनमें से 9 वार्ड जनरल महिलाओं और 7 एससी उम्मीदवारों (तीन एससी महिलाएं शामिल) के लिए रिज़र्व रखे गए हैं उनका ड्रा निकल गया है| आप नीचे देख सकते हैं कि कहां जनरल और कहां एससी चेहरा होगा? बतादें कि, इस बार शहर के 35 वार्डों में पर चुनाव होगा, पहले 26 वार्डों पर होता था|
देखें ....
| वार्ड | सीट |
| 1 | जनरल महिला |
| 4 | जनरल महिला |
| 5 | जनरल महिला |
| 6 | जनरल महिला |
| 7 | एससी |
| 9 | जनरल महिला |
| 10 | जनरल महिला |
| 16 | एससी महिला |
| 18 | जनरल महिला |
| 19 | एससी महिला |
| 22 | जनरल महिला |
| 23 | जनरल महिला |
| 24 | एससी |
| 26 | एससी |
| 28 | एससी महिला |
31 एससी