Brother and Mother cut the Girl head

सिहर जाएगा कलेजा... प्यार वाली शादी की तो भाई और मां ने लड़की का शरीर गर्दन से किया अलग, फिर कटे सिर के साथ ली सेल्फी

Brother and Mother cut the Girl head

Brother and Mother cut the Girl head

इस दुनिया में रोज बहुत कुछ घटता है| कुछ ऐसा भी होता है जिससे कलेजा सिहर जाता है| दरअसल, एक दिल दहलाने वाला मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सामने आया है| यहां ऑनर किलिंग हुई है| करीब 20 वर्षीय एक लड़की को उसके परिवार ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने किसी से प्यार किया और अपनी मनमर्जी से उससे शादी कर ली| परिवार ने लड़की की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या की| पहले तेजधार हथियार से लड़की का शरीर गर्दन से अलग किया गया और फिर इसके बाद लड़की के कटे सिर के साथ सेल्फी ली गई|

भाई और मां ने उठाया यह कदम...

बताया जाता है कि, लड़की ने जब अपने मनपसंद लड़के के साथ शादी करनी चाही और घर में शादी की बात कही तो घर में भाई और मां ने शादी से साफ मना कर दिया| जिसके बाद लड़की लड़के के साथ घर से भाग गई और शादी कर ली और दोनों अपना आगे का जीवन-यापन करने लगे| लेकिन शादी करने के बाद दोनों जहां रह रहे थे, वहां अचानक एक दिन लड़की के भाई और मां पहुंच गए| लड़की को यह बिलकुल अंदाजा नहीं था कि दोनों उसकी दर्दनाक मौत बनकर आएं हैं|

भाई ने बहन तो मां ने बेटी के साथ की घोर बर्बरता....

बताते हैं कि, लड़की के घर पहुंचने पर भाई ने तेजधार हथियार से उसका गला शरीर से अलग किया और इस दौरान मां ने मदद की| इसके बाद सबसे हैरानी की बात यह है कि लड़की के कटे सिर के साथ सेल्फी ली गई| इस हत्या से यह समझ आता है कि हत्या शान में की गई है| बरहाल, अब दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है| पुलिस दोनों आरोपियों पर आगे की कार्रवाई कर रही है|