80 Candidates Skip HCS Mains

HCS मुख्य परीक्षा में 80 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, UPSC पैटर्न पर पहली बार हुई परीक्षा

paper

80 Candidates Skip HCS Mains

पंचकूला: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) एवं संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 1,277 अभ्यर्थियों में से 1,197 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि 80 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इस वर्ष पहली बार HPSC ने मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के पैटर्न पर आयोजित की। पहले जहां मुख्य परीक्षा में चार पेपर होते थे, वहीं इस बार 600 अंकों के छह पेपर आयोजित किए गए।

अभ्यर्थियों ने बताया बेहतर बदलाव

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने नए परीक्षा प्रारूप का स्वागत किया। कैथल के अरविंद कुमार, रोहतक के साहिल और महेंद्रगढ़ के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पूछे गए, जिससे परीक्षा देने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। उनका कहना था कि UPSC पैटर्न पर किया गया बदलाव सकारात्मक और बेहतर साबित हुआ।

अगस्त-सितंबर में आ सकता है परिणाम

हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मुख्य परीक्षा का परिणाम अगस्त या सितंबर में घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।