661 करोड़ बैंक घोटाला: CBI IAS अधिकारी को बना सकती है सरकारी गवाह, जांच में आ सकते हैं बड़े खुलासे
- By Gaurav --
- Tuesday, 09 Jun, 2026
₹661 Crore Banking Fraud
IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े 661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच में CBI बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी हरियाणा कैडर के एक IAS अधिकारी को सरकारी गवाह बनाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि अधिकारी के बयान से घोटाले के नेटवर्क और कार्यप्रणाली से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। हाल ही में CBI ने चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में कई ठिकानों पर छापेमारी कर जांच का दायरा बढ़ाया है। जांच एजेंसी का मानना है कि सरकारी खातों, फर्जी FDR और धन हस्तांतरण की प्रक्रिया में कुछ अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।