6 Drug Traffickers Arrested at Ambala

अंबाला कैंट स्टेशन पर 6 नशा तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो चूरा पोस्त बरामद

pp

6 Drug Traffickers Arrested at Ambala

हरियाणा के अंबाला में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और ये मध्य प्रदेश से ट्रेन के जरिए नशीला पदार्थ लेकर आ रहे थे। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से करीब 60 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।

मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इनमें से पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

CIA इंचार्ज ने बताया कि तस्करों से पूछताछ के आधार पर सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।