गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान को जनता का समर्थन, हेल्पलाइन पर 590 शिकायतें दर्ज: बलतेज पन्नू
- By Gaurav --
- Saturday, 28 Mar, 2026
590 Complaints Received on Anti-Gangster
Aam Aadmi Party पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज Baltej Pannu ने कहा कि Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ जारी किए गए विशेष हेल्पलाइन नंबर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस की मदद के लिए आगे आकर शिकायतें दर्ज कराई हैं।
बलतेज पन्नू ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक करीब 590 लोगों ने हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिकायत करने वाले व्यक्ति की सुरक्षा है, इसलिए जानकारी देने वाले हर व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है।
मिली शिकायतों में 83 ड्रग तस्करी, 35 जबरन वसूली (फिरौती), 43 गैंगस्टर गतिविधियों और 86 गैर-कानूनी हथियारों से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं। इन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब तक 63 गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
पन्नू ने कहा कि दर्ज की गई एफआईआर में कई गैंगस्टरों और उनके गुर्गों के नाम सामने आए हैं, जिससे उनके नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का बिना डर के शिकायत दर्ज कराना यह दर्शाता है कि जनता को Anti-Gangster Task Force और राज्य सरकार की कार्रवाई पर पूरा भरोसा है।