यूपी पुलिस के लिए 44 हजार करोड़ का बजट, 1384 आवासीय भवन निर्माणाधीन:- पढ़ें पूरी खबर

यूपी पुलिस के लिए 44 हजार करोड़ का बजट, 1384 आवासीय भवन निर्माणाधीन:- पढ़ें पूरी खबर

44

44,000 crore budget for UP Police,

लखनऊ। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 1384 आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष को लेकर पुलिस के लिए 44 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया है। यह राशि राज्य में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर खर्च की जाएगी।

सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में डीजीपी ने सभी पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न मंचों पर पुलिस की उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई है। यह समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुये सभी को उत्साह और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की नसीहत दी।