35 Police Encounters in UP
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

UP में 2 दिन में 35 पुलिस मुठभेड़, 3 अपराधी ढेर, 60 से ज्यादा गिरफ्तार

pp

35 Police Encounters in UP

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो दिनों में 35 मुठभेड़ अभियान चलाए। इन कार्रवाइयों में 3 कथित अपराधी मारे गए, जबकि 36 से अधिक आरोपी घायल हुए हैं। इसके अलावा 60 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान राज्य सरकार की अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत चलाया गया।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एनसीआरबी की ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अपराध दर प्रति एक लाख आबादी पर 180.2 है, जो राष्ट्रीय औसत 252.3 से कम है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक 6 और 7 मई को मुजफ्फरनगर, हरदोई, मथुरा, बरेली, गोंडा, इटावा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शामली, वाराणसी, फतेहपुर, कौशांबी, अमरोहा, रायबरेली, जौनपुर और मऊ समेत कई जिलों में पुलिस मुठभेड़ हुईं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अधिकांश मामलों में आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

इन मुठभेड़ों में कई आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि 20 अन्य संदिग्धों को तलाशी अभियान के दौरान बिना चोट गिरफ्तार किया गया। दो अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा 7 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 10 आरोपियों को गोली लगी और 11 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लूट, डकैती, मोबाइल स्नैचिंग और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल थे।

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान बावरिया गिरोह के दो कथित सदस्य पप्पू उर्फ राजेंद्र और धर्मवीर उर्फ लंबू मारे गए। दोनों राजस्थान के निवासी थे और उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि ये आरोपी पिछले महीने एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात में शामिल थे।

वहीं हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मेनूर उर्फ मेहनुद्दीन मारा गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के अनुसार उस पर सात वर्षीय बच्चे के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे और उस पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में 272 अपराधी मारे जा चुके हैं, जबकि 11 हजार से अधिक घायल हुए हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत 85 हजार से ज्यादा आरोपियों पर कार्रवाई की गई है, जबकि 977 लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है।