उत्तरकाशी में दयारा बुग्याल ट्रेकिंग के दौरान 24 वर्षीय युवती लापता, सर्च ऑपरेशन जारी; जांच में सामने आया परमिशन का बड़ा फर्जीवाड़ा

उत्तरकाशी में दयारा बुग्याल ट्रेकिंग के दौरान 24 वर्षीय युवती लापता, सर्च ऑपरेशन जारी; जांच में सामने आया परमिशन का बड़ा फर्जीवाड़ा

cb189190-62dd-43d2-8661-24c21ce53114

24-Year-Old Woman Goes Missing During Dayara Bugyal

उत्तरकाशी : नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र की रहने वाली बबीता पांडे अपने दोस्तों के साथ उत्तरकाशी घूमने के लिए निकली। इसके बाद दयारा बुग्याल ट्रेकिंग करने का प्लान बनाया, लेकिन 29 मई की रात से युवती का कोई पता नहीं चल पा रहा है। चार दिनों से लापता युवती की तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ,वन विभाग की संयुक्त टीमें भी सर्च अभियान चला रही है।

ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। लेकिन अब तक युवती का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। बेटी की खोज में परिजन भी जगह जगह भटक रहे हैं। समय बीतता जा रहा है और परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने का डर सता रहा है।

कौन है 24 वर्षीय बबीता पांडे

अब तक मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय बबीता पांडे नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के चिल्किया गांव की रहने वाली है। जो कि एमबीए की छात्रा हैं। बबीता घर से किसी कंपनी में आनलाइन काम करती हैं। बबीता 25 मई को अपने दो मित्र हरमनपाल और हरमनप्रीत के साथ उत्तरकाशी घूमने के लिए निकली थीं। पुलिस के अनुसार, तीनों ने पहले गंगोत्री क्षेत्र की तरफ गए इसके बाद इसके बाद दयारा बुग्याल ट्रेक पर गए।

कैसे और कब हुई लापता

बताया गया है कि 29 मई की रात तीनों ट्रेकिंग के दौरान एक पड़ाव पर रुके थे। लेकिन रात में बबीता कहीं बाहर चली गई। तब से युवती का कुछ भी पता नहीं है। इसके बाद वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। बबीता के परिजनों ने मनेरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने साथ आए दोस्तों और गाइड से भी कड़ी पूछताछ की है।

जांच में आया फर्जीवाड़ा

इस बीच पर्यटन विभाग की पड़ताल में एक बड़ी बात सामने आई है। पर्यटन विभाग के अनुसार जिस ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से यह दल ट्रेक पर गया था, उसमें बबीता का नाम ही नहीं है। लेकिन वन विभाग को दिए गए कागज में बबीता का नाम दर्ज है। ऐसे में नए तरीके का फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस पर भी पुलिस और प्रशासन जांच कर रही है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने बताया कि एक्सप्लोर उत्तरकाशी नाम से पोर्टल है, जिसमें ट्रेकिंग के लिए आवेदन करना होता है। इस पर बबीता नाम से कोई परमिशन जारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि ये संज्ञान में आया है कि एजेंसी ने इस नाम से वन विभाग को परमिशन जमा की गई है।

कहां है दयारा बुग्याल ट्रेक

उत्तरकाशी जिले में स्थित एक प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत बुग्याल है। जो कि लगभग 3,500 मीटर की ऊँचाई पर फैला है। उत्तरकाशी से 40 किमी दूर बारसू या रैथल गाँव से दयारा बुग्याल ट्रेक शुरु होता है। जो कि 8 किमी का ट्रेक है। इसे 4 से 5 घंटे में किया जा सकता है। हालांकि इसके कई बैस कैंप भी बन गए हैं। सालभर यहां टूरिस्ट दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए आते रहते हैं।