नगर निगम चुनाव: पंचकुला में दोपहर एक बजे तक 23 प्रतिशत मतदान, वोट डालने पहुंचा दूल्हा
- By Gaurav --
- Sunday, 10 May, 2026
23% Voting Recorded in Panchkula
पंचकूला नगर निगम चुनाव के तहत दोपहर एक बजे तक 23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निकाय क्षेत्र के 20 वार्डों में कुल 2 लाख 7 हजार 444 मतदाताओं में से 47 हजार 738 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सभी वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। .jpeg)
पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की जा रही है।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। 
कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने ईवीएम में चुनाव चिन्ह पहचानने को लेकर परेशानी की बात भी कही। मतदाताओं का कहना था कि पार्टी उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह पहचानने में शुरुआत में दिक्कत हुई, हालांकि बाद में उम्मीदवार की पहचान कर मतदान किया गया। .jpeg)
सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन 11 बजे के बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली। दोपहर होते-होते कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बढ़ गई।