सहारनपुर के 19 वर्षीय छात्र हारिश व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में शामिल
19-Year-Old Student from Saharanpur
लखनऊ। 19-Year-Old Student from Saharanpur, व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की सूची में मुरादाबाद से बीडीएस की पढ़ाई कर रहे सहारनपुर निवासी 19 वर्षीय हारिश का नाम भी जुड़ गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस)ने सोमवार को हारिश को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था।
हारिश अली की एटीएस से पूछताछ में पता चला है कि उसने आतंकी गतिविधियों का जाल कई शहरों में फैला रखा था। मुरादाबाद से बीडीएस की पढ़ाई कर रहे सहारनपुर निवासी 19 वर्षीय हारिश ने इंस्टाग्राम सहित सेशन और डिस्कार्ड जैसे एन्क्रिप्टेड इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर फर्जी नामों और वीपीएन का उपयोग कर आइसिस समर्थित ग्रुप बनाकर उससे विभिन्न शहरों के 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा था। एटीएस इस मामले में गुरुवार को अदालत में आरोपित को रिमांड पर देने के संबंध में अर्जी दाखिल करेगा।