aaj ka itihas

16 October Ka Itihas (16 October की ऐतिहासिक घटनाये)

10-History

aaj ka itihas

आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1710- ब्रिटिश सैनिकों ने पोर्ट रॉयल पर कब्ज़ा किया।

1757- आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

1775- ब्रिटिश सेना ने पोर्टलैंड, मेन, यूएसए को आग लगा दी।

1793- फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।

1848- पहला अमेरिकी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पेनसिल्वेनिया में खोला गया।

1869- कार्डिफ जायंट की खोज।

1905- लार्ड कर्जन ने बंगाल का पहला विभाजन किया।

1915- ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1923- रॉय और वॉल्ट डिज्नी ब्रदर्स ने वॉल्ट डिज्नी कार्टून स्टूडियो की स्थापना की।

1939- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।

1942- बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से चालीस हजार लोगों की मौत।

1944- जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म।

1948- प्रसिद्ध अभिनेत्री, भरतनाट्यम की नृत्यांगना और सांसद हेमा मालिनी का जन्म।

1948- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म।

1951- पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिड़ी में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

1958- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1959- बोस्टन पैट्रियट्स एएफएल अमेरिकन फुटबॉल क्लब की स्थापना हुई।

1964- चीन ने पहला परमाणु परीक्षण किया।

1968- भारतवंशी हरगोविन्द खुराना को दवा और शरीर विज्ञान के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1978- क्रिकेटर कपिल देव ने में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया।

1982- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2012- सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ की खोज।

2013- लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत हुई।

 

15 October Ka Itihas (15 October की ऐतिहासिक घटनाये)