हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा की मौत; अचानक दिल का दौरा पड़ने से थमी सांसें, 40 साल उम्र, जबरदस्त होती थी स्टेज परफॉर्मेंस

Haryanvi Artist Pepsi Sharma Passes Away Due To Heart Attack

Haryanvi Artist Pepsi Sharma Passes Away Due To Heart Attack

Pepsi Sharma Passes Away: मशहूर हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से पेप्सी शर्मा की मौत हो गई। उनकी उम्र अभी करीब 40 साल थी। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अचानक सीने में दर्द उठने के बाद पेप्सी शर्मा को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पेप्सी शर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं. परिवार में शोक और मातम छाया हुआ है।

जबरदस्त होती थी स्टेज परफॉर्मेंस

पेप्सी शर्मा का जाना हरियाणवी लोक और रागनी जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। वह उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के पतला गांव के रहने वाले थे। पश्चिम यूपी और हरियाणा में रागनी स्टेज पर पेप्सी शर्मा की जबरदस्त परफॉर्मेंस होती थी। हरियाणवी लोक कलाकार व रागनी गायक के रूप में पेप्सी शर्मा को लोगों ने खूब पसंद किया. पेप्सी शर्मा ने अपनी रागनी गायकी और स्टेज पर अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को खूब हंसाया भी। पेप्सी शर्मा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ भी स्टेज शेयर करते नजर आ चुके थे।

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में 'डबल मर्डर'; शख्स ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, घर में झगड़े के बीच आपा खोया, हत्या के बाद शवों के पास ही बैठा रहा