बिना मीटर के ₹1.5 लाख का बिल! नोएडा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

बिना मीटर के ₹1.5 लाख का बिल! नोएडा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

₹1.5 Lakh Bill Without a Meter!

₹1.5 Lakh Bill Without a Meter!

नोएडा। ₹1.5 Lakh Bill Without a Meter! बिजली मीटर लगे बगैर ही व्यक्ति के घर डेढ़ लाख रुपये का बिल पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) ने भेज दिया। पीड़ित व्यक्ति एक महीने से निगम अधिकारियों के कार्यालय चक्कर लगा रहा है। पीड़ित की शिकायत का हल नहीं हो सका है। पीड़ित ने विद्युत कनेक्शन के लिए कोई आवेदन भी नहीं किया।

आरोप है कि निगम की ओर से उसके पते के साथ मीटर अन्य प्लाट पर लगा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव की एक कॉलोनी ने मुकेश कुमार ने वर्ष 2018 में 60 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा। वर्ष 2023 में यहां प्लाट निर्माण के लिए कुछ काम शुरू कराया लेकिन कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया।

प्लॉट निर्माण का काम रोक दिया गया

पत्नी की तबीयत खराब होने पर प्लॉट निर्माण का काम रोक दिया गया। अब उनके नाम नाम और पते के साथ बिजली कनेक्शन का डेढ लाख रुपये का बिल आया है। मुकेश कुमार बीते एक माह से निगम अधिकारी और कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। निगम की ओर से उनकी समस्या का हल नहीं किया गया।

बिना दस्तावेज के निगम ने बिल भेजा

मुकेश ने बताया कि जिससे प्लॉट लिया था उसको दस्तावेज दिए थे। कनेक्शन के लिए किसी तरह का आवेदन नहीं किया। प्लॉट में काम शुरू तो हुआ लेकिन कुछ दिन बाद ही बंद हो गया। दो वर्ष बाद बिजली बिल मिला। 60 गज के प्लॉट पर चार किलोवाट का कनेक्शन निगम की ओर से बिना दस्तावेजों के देकर बिल भेजा जा रहा है।

मीटर किसी दूसरे प्लॉट पर लगाया गया है। यह मीटर कहां और किस प्लाट में लगा है शिकायत पर निगम की ओर से कोई जांच नहीं की गई। अधिकारी और उनके कार्यालयों के चक्कर काटकर भी मदद नहीं मिल रही है।

कनेक्शन लिया है। पहले महीने का बिल भी जमा किया है। पीड़ित शुक्रवार को आकर मिले थे। एसडीओ को मामले में जो संभव हो वह मदद करने के लिए कहा गया है। - शिवम त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता बिलिंग