12 leopards will be brought from South Africa to India on February 18
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में और बढ़ेगा चीतों का कुनबा,18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 12 चीते

12 leopards will be brought from South Africa to India on February 18

नेशनल डेस्क- कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों का कुनबा बढ़ने जा रहा है। बता दें कि 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए जाएंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को 18 फरवरी को देश लाया जाएगा। महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से आए 5 मादा एवं 3 नर समेत 8 चीतों को पिछले साल 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक बाड़े में क्वारंटाइन में छोड़ा था.

 खबरें और भी हैं...90 लाख के सोने के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर शख्स गिरफ्तार
वर्तमान चीतों की स्थिति 

अधिकारियों के अनुसार  वर्तमान में कूनो में ये 8 चीते 3 से 4 दिन में शिकार कर रहे हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने कहा कि एक मादा चीते का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, क्योंकि उसका क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया था लेकिन उपचार के बाद अब उसकी स्थिति ठीक है। सीरम में क्रिएटिनिन के स्तर से किडनी के कामकाज और स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलती है।

 खबरें और भी हैं...निक्की यादव मर्डर केस: क्या हुआ था उस रात?, पढ़ें हत्यारे लिव इन पार्टनर की हैवानियत की कहानी


 महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम 

 महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम  के तहत भारत में इन चीतों को लेकर बसाया जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने जनवरी में अफ्रीकी देश से चीतों को लाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था और उन्हें कूनो में फिर से बसाया था। दुनिया के अधिकांश 7,000 चीते दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और बोत्सवाना में रहते हैं। नामीबिया में चीतों की सबसे अधिक आबादी है।