94 लाख पेंशनधारकों के खाते में 1100 करोड़ रुपये ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने किया भुगतान

94 लाख पेंशनधारकों के खाते में 1100 करोड़ रुपये ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने किया भुगतान

samrat-chaudhey-1781078165832_v

Chief Minister makes the payment.

पटना। Chief Minister makes the payment... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिए।

यह मई माह की पेंशन है, जिसे मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में बिहार भवन से डीबीटी के जरिये भेजी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुलावे पर सम्राट बुधवार पूर्वाह्न दिल्ली गए हैं, वहां एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में वे सहभागी हुए।

उल्लेखनीय है कि बिहार में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वृद्धों के साथ विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत प्रति माह 1100 रुपये दिए जाते हैं। पहले पेंशन भुगतान अनियमित था।

इस कारण उनकी आर्थिक समस्याओं का समय से समाधान नहीं हो पा रहा था। अंतत: मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभुकों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भेज दी जाएगी।

उस पर अब अमल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद तबकों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना हमारी सरकार का दायित्व है।

हमने पिछली सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 से बढ़ाकर सीधे 1100 रुपये प्रति माह किया था। अब हर महीने की 10 तारीख को लाभुकों के खाते में यह राशि अंतरित होेती रहेगी।

WhatsApp Image 2026-06-10 at 12.54.14 PM

इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार सभी जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहने के लिए कृतसंकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वे शीघ्र आवेदन करें, ताकि उन्हें भी पेंशन दी जा सके।

 

WhatsApp Image 2026-06-10 at 12.54.14 PM (1)

साथ ही आधार कार्ड लिंक नहीं होने के कारण पेंशन से वंचित लोग भी अविलंब अपना आधार लिंक कराकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग से समाज कल्याण मंत्री डा. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास, सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं लाभार्थी जुड़े हुए थे।

WhatsApp Image 2026-06-10 at 12.54.13 PM

मुख्यमंत्री का निर्देश

  • खाते से आधार लिंक कर पेंशन का अविलंब लाभ उठाएं
  • 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वंचित लोग करें आवेदन

WhatsApp Image 2026-06-10 at 12.54.12 PM

हम 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों, विधवाओं एवं दिव्यांगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देते है। सभी लाभुकों को यह राशि हर माह निश्चित समय पर प्राप्त हो। इसके लिए नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के सुअवसर पर 94 लाख से अधिक लाभुकों को लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि उनके खाते में भेज रहे हैं। - सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री