aaj ka itihas

11 October Ka Itihas (11 October की ऐतिहासिक घटनाये)

Aaj-ka-Itihas

aaj ka itihas

आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1521- पोप लियो दसवें ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को धर्म रक्षक की पदवी दी।

1689- जार पीटर महान रूस की राज गद्दी पर बैठा।

1737- कलकत्ता में भूकंप से तीन लाख लोगों की मौत हुई।

1852- ऑस्ट्रेलिया में सिडनी विश्वविद्यालय का उद्घाटन।

1862- थॉमस अल्वा एडिशन को इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट मिला।

1902- स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म।

1910- थियोडोर रूजवेल्ट हवाई जहाज में यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

1932- न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।

1942- बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म।

1968- अमेरिका ने पहले मानव युक्त अपोलो मिशन अपोलो 7 के प्रक्षेपण का पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया।

1994- अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित किया।

2000- दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध लगाए।

2002- भारतीय अभिनेत्री दीना पाठक का निधन।

2008- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।

2012- संयुक्त राष्ट्र ने आज ही के दिन को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की।