'ईरान में मौजूद भारतीय देश छोड़ दें...' मिडिल ईस्ट में फिर ईरान-इजरायल ने एक-दूसरे पर किया हमला, मिसाइलों से ताबड़तोड़ अटैक
Indian Embassy Issues Advisory For Its Citizens After Iran-Israel Attack
Indian Embassy Advisory: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल में जंग के हालात फिर से भड़कते दिख रहे हैं। जिसके मद्देनजर ईरान के तेहरान स्थित इंडियन एम्बेसी ने भारतीयों के लिए अहम एडवाइज़री जारी की है। भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही जो भारतीय नागरिक इस वक्त ईरान में मौजूद हैं, उन्हें ईरान को छोड़ देने को कहा गया है। मसलन भारत सरकार ने यह स्पष्ट तौर से कहा है कि कोई भी भारतीय ईरान न जाए और जो भारतीय नागरिक वहां हैं वे वहां से निकल जाएं।
यह भी पढ़ें-
भारतीय दूतावास ने जारी एडवाइजरी में लिखा, ''ईरान क्षेत्र में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें। जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं, उन्हें भी सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकल जाएं।'' बता दें कि भारतीय दूतावास, भारतीय कम्युनिटी के सदस्यों के साथ रेगुलर कॉन्टैक्ट में है और जहां भी ज़रूरी है, वहां कोऑर्डिनेटेड इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इससे पहले दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ज़मीनी बॉर्डर की ओर बिना कोऑर्डिनेशन के मूवमेंट को पूरी तरह से मना किया था।

ईरान-इजरायल ने एक-दूसरे पर किया हमला
मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है और ईरान व इजरायल के बीच हालात बिगड़ते दिखे हैं। दरअसल ईरान-इजरायल ने फिर से एक-दूसरे पर हमला किया है। जहां इजरायल ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरान के तेहरान समेत कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया तो वहीं ईरान ने भी उत्तरी इजरायल में तेल अवीव समेत कई ठिकानों को सीधे निशाना बनाया है। ईरानी सरकारी टीवी ने इजरायल पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले के वीडियो भी जारी किए। वहीं इजरायल ने दावा किया कि इजरायली डिफेंसिव सिस्टम ने ईरानी मिसाइलों को आसमान में ही निस्तनाबूत कर दिया।
ईरान पर हमले को लेकर IDF का बयान
ईरान पर हमले को लेकर इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने आधिकारिक बयान भी जारी किया है। IDF ने बताया कि ईरान के आतंकी शासन के रणनीतिक रक्षा सिस्टम पर बड़े पैमाने पर हमला किया गया। इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरान के आतंकी शासन के सैन्य ठिकानों को प्रभावी तौर से निशाना बनाया। IDF ने दावा किया कि हाल ही में, 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के दौरान कमज़ोर पड़ी शासन की क्षमताओं को बहाल करने के लिए पूरे ईरान में रक्षा सिस्टम तैनात किए गए थे। इस हमले में ये सिस्टम नष्ट हो गए।
????FIRST FOOTAGE: Watch IDF strikes targeting aerial defense systems in Iran, which housed missiles intended to target aircraft. pic.twitter.com/7pWhnOuSGV
????STRUCK: Several infrastructure sites at the petrochemical complex in Mahshahr, in southwestern Iran.
These facilities were used by the armed forces of the Iranian terror regime to produce and export raw materials for weapons production.
The targeted infrastructure produced…
⭕️????️ STRUCK: The IDF completed a large-scale strike on strategic defense systems belonging to the Iranian terror regime.
Recently, defense systems were deployed across Iran to restore the regime’s capabilities degraded during Operation Roaring Lion. The strike led to the… pic.twitter.com/eEqV2QnXK3
ईरान के हमले से बजे इजरायल में बजे सायरन
वहीं IDF ने जानकारी दी कि इजरायल फोर्स ने ईरान से इज़राइल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की है। इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं। ईरान से इज़राइल की ओर दागी गई मिसाइलों का पता चलने के बाद देश के कई इलाकों में सायरन बजाए गए हैं और लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने को कहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस तनाव को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर हमला रोकने को कहा है और साथ ही ईरान से भी पलटवार न करने की बात कही है।
???? Sirens were sounded in several areas across the country following the identification of missiles launched from Iran toward Israel. https://t.co/BtjlfxOegW
ईरान के साथ लेबनान में इजरायल का हमला
इजरायल ने ईरान के साथ लेबनान में भी हमला किया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बयान जारी कर बताया कि हिज़्बुल्लाह द्वारा उत्तरी इज़राइल के इलाकों पर रॉकेट हमले के बाद दहियाह इलाके में हिज़्बुल्लाह के कमांड सेंटर पर हमला किया गया। इस कमांड सेंटर का इस्तेमाल हिज़्बुल्लाह के आतंकवादी, दक्षिणी लेबनान में काम कर रहे इज़राइली नागरिकों और IDF सैनिकों के खिलाफ आतंकी हमलों को आगे बढ़ाने के लिए करते थे। बता दें कि सीजफायर को किनारे कर इजरायल कई दिनों से बार-बार लेबनान के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इजरायल का दावा है कि वह आतंकी संगठन हिज़्बुल्लाह को खत्म कर रहा है।
⭕STRUCK: A Hezbollah command center in the Dahieh area, following Hezbollah’s rocket attacks on northern Israeli communities.
The targeted command center was used by Hezbollah terrorists to advance terror attacks against Israeli civilians and IDF soldiers operating in southern…