UP Police Exam 2026: सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल

Constable recruitment exam begins

Constable recruitment exam begins

 नई दिल्ली/लखनऊ।  UP Police Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून यानी कुल तीन दिनों तक चलेगी। सोमवार से दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर आएं।

परीक्षा को लेकर यूपी पुलिस प्रशासन पर अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी ने सिपाही अभ्यर्थियों के लिए बसों में किराये पर 50 फीसदी की छूट का एलान भी किया है।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट से 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए करीब 32,679 पदों को भरा जाना है.

एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक है। दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक होगा।