100-Year-Old Bridge Collapses in Yamunanagar: Major Tragedy Averted as No One on Site
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

100 साल पुराना पुल ढहा: यमुनानगर के बाडी माजरा में पश्चिमी यमुना नदी पर बना पुल नहर में समा गया, बड़ा हादसा टला

100-Year-Old Bridge Collapses in Yamunanagar: Major Tragedy Averted as No One on Site

100-Year-Old Bridge Collapses in Yamunanagar: Major Tragedy Averted as No One on Site

100-Year-Old Bridge Collapses in Yamunanagar: बाडी माजरा में पश्चिमी यमुना नदी पर करीब 100 साल पहले बना पुल मंगलवार शाम अचानक टूटकर नहर में गिर गया। सौभाग्य से हादसे के वक्त पुल पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग ने इस पुल को पहले ही कंडम घोषित कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद लोगों की आवाजाही जारी थी। सोमवार शाम और मंगलवार सुबह छठ पर्व पर हजारों श्रद्धालु इसी पुल से होकर गुजरे थे।

बताया गया कि मेयर सुमन बहमनी, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा और कई अधिकारी भी हाल ही में इस पुल से गुजरे थे। गनीमत रही कि पुल श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान नहीं टूटा। विभाग ने मंगलवार दोपहर पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर रास्ता बंद किया, लेकिन तब तक कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह पुल तीन साल पहले आठ करोड़ रुपए की लागत से बने नए पुल के निर्माण के बाद कंडम घोषित किया गया था। पुल के उस पार बाडी माजरा, तीर्थ नगर, पांसरा, ताजकपुर समेत कई गांव हैं। सहारनपुर की ओर जाने वाले लोग भी इसी पुल से गुजरते थे। प्रत्यक्षदर्शी राम बिहारी और जुगल किशोर के मुताबिक, शाम करीब सवा 4 बजे तेज आवाज के साथ पुल का बीच का हिस्सा नहर में गिर गया। उन्होंने बताया कि उस समय पुल पर कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था।

तीर्थ नगर निवासी गोताखोर राजीव ने बताया कि नहर के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान पुल की स्लैब में दरारें पड़ गई थीं। उन्होंने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी। राजीव ने बताया कि मैं पुल के सिरे पर बैठा था, तभी जोरदार धमाके के साथ बीच का हिस्सा धंस गया। आवाज बिल्कुल बम धमाके जैसी थी।

सिंचाई विभाग के एसई आरएस मित्तल ने बताया कि पुल को पहले ही कंडम घोषित किया गया था। सुबह ही पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर दिया गया था। हमारी योजना पुराने पुल को जल्द तोड़ने की थी। अब वहां नया पुल मौजूद है और पुराना पुल उपयोग में नहीं था।