"उत्तराखंड में सुरक्षित हैं नार्थ ईस्ट के युवा": CM धामी का 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' संवाद; सुरक्षा और सांस्कृतिक एकता पर जोर
"Youth from the Northeast Are Safe in Uttarakhand"
देहरादून। "Youth from the Northeast Are Safe in Uttarakhand", मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पढ़ने वाले देश-विदेश के सभी छात्रों, विशेषकर नार्थ ईस्ट के युवाओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत उत्तर-पूर्वी राज्यों से आए छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने यह बात कही।
तीन दिवसीय भ्रमण पर आए इन युवाओं ने शिक्षा, सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़े सवाल पूछे।
त्रिपुरा की एक छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य में छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके लिए हेल्पलाइन, जागरूकता कार्यक्रम तथा एंटी-रेसिज्म वर्कशाप संचालित किए जा रहे हैं।
सीएम धामी ने उत्तराखंड और नार्थ ईस्ट के बीच सांस्कृतिक समानताओं पर जोर देते हुए कहा कि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियां और लोकजीवन काफी हद तक मिलते-जुलते हैं, जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने युवाओं को देश की सांस्कृतिक एकता का सच्चा ब्रांड एंबेसडर बताया। महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि राज्य में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और सरकार ने 19 हजार करोड़ रुपये का जेंडर बजट निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नार्थ ईस्ट में आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और कौशल विकास के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कौशल का उपयोग कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें और अपने क्षेत्रों के विकास में भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) की भी उपस्थिति रहे।