बागपत: युवक का अपहरण कर कुकर्म और बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
Youth Abducted, Sexually Assaulted, and Brutally Beaten
Bagpat Crime : Youth Abducted, Sexually Assaulted, and Brutally Beaten, उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. गांव के ही तीन दबंग युवकों ने एक युवक को नंगा कर बेरहमी से पिटाई की और उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं दबंगों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बागपत में युवक से कुकर्म
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले तीन युवकों नजरान, नाजिम और मुफीद ने जबरन उसे कमरे पर ले गए और कमरे में बंद कर उसे नंगा कर डंडे से बेरहमी से पिटाई की और कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया.जिसका आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक डंडा भी बरामद कर लिया है.
बागपत एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित ने थाने में आकर सूचना दी कि उसके साथ तीन युवकों ने कुकर्म किया हैं और अप्राकृतिक संबंध उसके साथ बनाए हैं. पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों- नाजिम, मुफीद और नजरान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. आरोपियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.