हमीरपुर में सोशल मीडिया दोस्ती से युवती को हुआ मानसिक और शारीरिक शोषण

हमीरपुर में सोशल मीडिया दोस्ती से युवती को हुआ मानसिक और शारीरिक शोषण

Young Woman Subjected to Mental and Physical

Young Woman Subjected to Mental and Physical

हमीरपुर। Young Woman Subjected to Mental and Physical, सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का कारण बन गई। पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान गांव लोहडरां निवासी एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने उसे मिलने के लिए राजी किया और दोनों बाबा बालक नाथ क्षेत्र में घूमने गए, जहां युवक ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और मौके पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं।

ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा युवक

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद आरोपित युवक उसे लगातार तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। डर के चलते वह कई बार आरोपित के बुलाने पर उसके पास जाती रही, जहां उसके साथ मारपीट कर जबरन संबंध बनाए जाते रहे।

खरड़ में भी पहुंच गया आरोपित

वर्ष 2022 में युवती ने आरोपित से पीछा छुड़ाने के लिए खरड़ में किराये का फ्लैट लेकर रहना शुरू किया और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगी, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गया और कथित रूप से उसे प्रताड़ित करता रहा।

आपत्तिजनक सामग्री डाल दी इंटरनेट पर

पीड़िता ने बताया कि उसने अलग-अलग थानों में शिकायतें भी दीं, लेकिन हर बार आरोपित द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के कारण समझौता करना पड़ा। इसके बावजूद आरोपित ने उसकी आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट पर वायरल करनी शुरू कर दी। 

तंग आकर थाने पहुंची युवती

आखिरकार तंग आकर युवती ने बड़सर थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने 17 मार्च मंगलवार को मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।