Mohali City Center Incident: मोहाली सिटी सेंटर में बड़ी घटना; बिल्डिंग से नीचे गिरी लड़की, अंबाला की रहने वाली, 24 साल उम्र

मोहाली सिटी सेंटर में बड़ी घटना; बिल्डिंग से नीचे गिरी लड़की, अंबाला की रहने वाली, 24 साल उम्र बताई जा रही, मोबाइल-बैग मिला

Young Girl Falls From Mohali City Centre Building Incident Breaking

Young Girl Falls From Mohali City Centre Building Incident Breaking

Mohali City Center Incident: चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली सिटी सेंटर में एक बड़ी घटना घटी है। यहां एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है।

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच-पड़ताल और बनती कार्रवाई कर रही है। लड़की ने आत्महत्या के मकसद से खुद छलांग लगाई है या यह हादसा है। पुलिस यह पता लगा रही है। मौके से लड़की का मोबाइल और बैग भी बरामद किया गया है। वहीं लड़की का नाम तान्या और उसकी उम्र 24 साल के आसपास बताई जा रही है। वह हरियाणा के अंबाला की रहने वाली है।

ज्यादा जानकारी मिलने के साथ खबर अपडेट की जाएगी ...

 

लड़के के साथ होटल पहुंची लड़की चौथी मंजिल से कूदी; दिल्ली से दिल दहलाने वाला वीडियो, नीचे से लोग कहते रहे- अरे अंदर हो जा...