अयोध्या में 'त्रिवेणी' संगम: राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम ने किए रामलला के दर्शन; योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
Yogi Launches Sharp Attack on Opposition
--सीएम योगी ने अयोध्या में माता अमृतानंदमयी से भेंट की।
--राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल संग राम मंदिर में दर्शन किए।
--योगी ने आस्था को अंधविश्वास कहने वालों की निंदा की।
नई दिल्ली/अयोध्या। Yogi Launches Sharp Attack on Opposition, सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी से मुलाकात की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रामनगरी पहुंची हैं। सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रपति तीनों ने राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किया।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा, "जिस आस्था को पहले अंधविश्वास कहकर अपमानित किया गया था। अपमानित करने वाले वही लोग हैं, जो उत्तर प्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे। अपनी सत्ता को बचाने के लिए वे नोएडा नहीं जाते थे, वह उनके लिए अंधविश्वास और रूढ़िवादी नहीं था। लेकिन राम मंदिर की बात करना काशी में काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की बात करना और मथुरा वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था।"