योगी सरकार ने दिया यूपी के कर्मचारियों-पेंशनधारकों को होली का गिफ़्ट, फरवरी की सैलरी और पेंशन 28 को मिलेगी

योगी सरकार ने दिया यूपी के कर्मचारियों-पेंशनधारकों को होली का गिफ़्ट, फरवरी की सैलरी और पेंशन 28 को मिलेगी

Employees Salary For February

Employees Salary For February

लखनऊ। Employees Salary For February: सरकार ने होली का त्योहार देखते हुए इसी माह राज्य कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया है। फरवरी का वेतन और पेंशन कर्मचारियों व पेंशनर्स को इसी माह की 28 तारीख को मिलेगा। वित्त विभाग ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

वित्त विभाग के विशेष सचिव महेंद्र कुमार भट्ट द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि एक मार्च रविवार को सार्वजनिक अवकाश और दो मार्च को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। समस्त राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन के साथ ही कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को फरवरी का वेतन 28 तारीख को दिए जाने की स्वीकृति दी गई है।

विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसका लाभ 16 लाख राज्य कर्मियों और लगभग 12 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

बता दें कि होली को देखते हुए राज्य कर्मचारियों को वेतन तथा पेंशनरों का पेंशन 28 फरवरी तक दे दिए जाने की संभावना व्यक्त करते हुए ‘दैनिक जागरण’ में पूर्व में ही खबर प्रकाशित की गई थी।