पश्चिम बंगाल में चुनावी सभाओं के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे योगी आदित्यनाथ
Yogi Adityanath is building momentum
कूच बिहार की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में निशीथ प्रमाणिक के लिए योगी आदित्यनाथ की सभा
जलपाईगुड़ी की धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में नरेश चंद्र राय के पक्ष में जनसभा
उत्तर प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता सुरक्षा और विकास
लखनऊ। Yogi Adityanath is building momentum, भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना रहे है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार कूच बिहार की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में निशीथ प्रमाणिक और जलपाईगुड़ी की धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में नरेश चंद्र राय के पक्ष में जनसभा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माथाभांगा और धूपगुड़ी में ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया कि और कहा कि ममता दीदी तो तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उनको तो पश्चिम बंगाल के उद्योग-धंधों को बंद कर बाहरी लोगों को बंगाल में शरण देनी है। ममता बनर्जी बंगाल की शिक्षा को भी पीछे ढकेलने का काम किया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी समस्याओं पर सख्त कार्रवाई की है और कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता सुरक्षा और विकास है। यह जनसभा पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले अराजकता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले अराजकता का माहौल था और त्योहारों व धार्मिक आयोजनों के दौरान भी तनाव की स्थिति बनी रहती थी। अब तो सब चंगा है, लोग बेखौफ होकर अपने-अपने पर्व और त्यौहार को धूमधाम से मना रहे हैं। धुपगुड़ी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ति बंगाल की धरती पर आना मेरा सौभाग्य हैं। बंगाल वीरों और किसानों की धरती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की धरती को वीरों और किसानों की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि इस राज्य में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
आधी आबादी का अपमान
पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में आवश्यक संशोधन और आधी आबादी को मिलने वाले उसके अधिकार में कांग्रेस, टीएमसी, सपा के साथ वामपंथी दलों ने जो विघ्न डाला है, इन्होंने तो आधी आबादी का अपमान किया है। बंगाल देश की संस्कृति की राजधानी रहा है और इस धरती ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान जैसी महत्वपूर्ण धरोहरें देश को दी हैं। उन्होंने कहा कि पहले बंगाल देश का ग्रोथ इंजन माना जाता था, लेकिन आज राज्य कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
उत्तर प्रदेश में नो कर्फ्यू, नो दंगा
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के कारण हालात बिगड़े हैं और विकास की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में “नो कर्फ्यू, नो दंगा” की स्थिति है और कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है।
अपराध और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई
उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले यूपी में अराजकता का माहौल था और त्योहारों व धार्मिक आयोजनों के दौरान भी तनाव की स्थिति बनी रहती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कुछ इलाकों में जुमे के दौरान सड़कें जाम हो जाती थीं, लेकिन अब यूपी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर है और राज्य “पहचान के संकट” से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं।