"कीबोर्ड भी अब एक घातक हथियार": योगी आदित्यनाथ का तकनीकी सुरक्षा पर जोर

"कीबोर्ड भी अब एक घातक हथियार": योगी आदित्यनाथ का तकनीकी सुरक्षा पर जोर

Yogi Adityanath Emphasizes Technological Security

Yogi Adityanath Emphasizes Technological Security

प्रयागराज। Yogi Adityanath Emphasizes Technological Security, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नार्थ टेक सिंपोजियम' के अंतिम दिन कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि देश की रक्षा आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत स्तंभ बन चुका है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 2017 में जिस 'कानून के राज' और सुरक्षा माडल की स्थापना यूपी में की गई, वह आज पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुका है। इसी सुरक्षा के माहौल का परिणाम है कि आज दुनियाभर के निवेशक उत्तर प्रदेश के डिफेंस कारिडोर में निवेश करने के लिए कतारबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने तकनीकी श्रेष्ठता पर बल देते हुए कहा, आज के दौर में युद्ध का स्वरूप बदल चुका है और यह 'मल्टी डोमेन ऑपरेशन' के युग में प्रवेश कर गया है। अब युद्ध केवल सरहदों पर गोलियों से नहीं, बल्कि साइबर स्पेस और सिग्नल्स से जीते जाएंगे।

हमें बैंकिंग सिस्टम से लेकर पावर ग्रिड तक को सुरक्षित रखने के लिए आज ही तैयार होना होगा, क्योंकि आज के समय में 'कीबोर्ड' भी एक घातक हथियार बन चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डेटा, सैटेलाइट निगरानी और रडार को जाम करने वाली तकनीक ही जीत का आधार बनेगी।