Yogi Adityanath Congratulates

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

undefined

Yogi Adityanath Congratulates

Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को प्रधानमंत्री पद पर अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि ने ऐसे ‘नए भारत’ का निर्माण किया है, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमाओं पर अडिग, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त और विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को नई गति दे रही है।

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, Ayushman Bharat, उज्ज्वला योजना और स्वनिधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने विकास को सीधे जन-जीवन तक पहुंचाकर लोगों के विश्वास को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना आज देश के विकास की आधारशिला बन चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने ‘नेशन फर्स्ट’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।